Daily Current Affairs
बॉस स्कैम और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी ( Boss Scam and Cyber Financial Fraud )
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ( I4C – Indian Cyber Crime Coordination Centre) ने तेजी से बढ़ रहे बॉस स्कैम और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी ( Boss Scam and Cyber Financial Fraud ) के प्रति सचेत किया है।
भारतीय न्यायपालिका का डिजिटल रूपांतरण ( Digital Transformation of Indian Judiciary )
भारत की न्यायपालिका लंबे समय तक कागजी रिकॉर्ड, धीमी प्रक्रियाओं तथा सीमित तकनीकी संसाधनों पर निर्भर रही। न्याय को अधिक सुलभ, पारदर्शी, त्वरित एवं किफायती बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2007 में ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना प्रारम्भ की गई। वर्तमान में यह परियोजना तीसरे चरण (2023–2027) में है, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, OCR तथा डिजिटल न्याय प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है।
लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026 Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Act, 2026
भारत में सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने और पेपर लीक तथा संगठित परीक्षा घोटालों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026’ बनाया है।
एआई-आधारित विधि शोध विश्लेषण सहायक (AI-based Legal Research Analysis Assistant)
NIC के कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रभाग तथा ई-न्यायालय उत्कृष्टता केंद्र (CoEE), पुणे ने माननीय न्यायाधीशों की विधिक शोध एवं दस्तावेज़ विश्लेषण में सहायता के लिए एआई-आधारित लीगल रिसर्च एनालिसिस असिस्टेंट (AI-based Legal Research Analysis Assistant) विकसित किया है। इसके अतिरिक्त एकीकृत डिजिटल केस प्रबंधन मंच भी विकसित किया गया है, जिसमें वॉयस-टू-टेक्स्ट, अनुवाद तथा निर्णय-लेखन में सहायता जैसी एआई-सक्षम सुविधाएँ उपलब्ध हैं। दोनों उपकरण वर्तमान में प्रारंभिक परीक्षण चरण में हैं ।
मृदा संरक्षण, सुरक्षित कृषि (Saving Soil, Securing Farms)
मृदा संरक्षण, सुरक्षित कृषि (Saving Soil, Securing Farms) Theme : "हर अच्छी फसल की नींव स्वस्थ मृदा है।" “Beneath Every Harvest Lies Healthy Soil.”
संशोधित उड़ान योजना : भारत के क्षेत्रीय विमानन नेटवर्क को सशक्त बनाना (Modified UDAN: Strengthening India’s Regional Aviation Network)
अक्टूबर 2016 में हवाई संपर्क की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) – उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक)[Regional Connectivity Scheme (RCS) – UDAN (Ude Desh ka Aam Nagrik) ] शुरू की गई। इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को संशोधित उड़ान योजना(Modified UDAN) शुरू की गई है।
लोकओएस : ग्रामीण आजीविका का डिजिटल आधार ( LokOS: A Digital Backbone for Rural Livelihoods )
लोकओएस (Lok=People, OS = Operating System), दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं सामुदायिक आधारित संगठनों (CBOs) का पूर्ण डिजिटलीकरण कर ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना है ।
रिफॉर्म उत्सव (Reform Utsav)
‘रिफॉर्म उत्सव’ - देश में न्याय प्रदान करने वाले तंत्र को मजबूत बनाने वाले पिछले 12 वर्षों के ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी न्यायिक सुधारों का प्रदर्शन
लंबी दूरी की सतह पर हमला करने में सक्षम क्रूज मिसाइल का परीक्षण (Test of Long Range Land Attack Cruise Missile )
DRDO ने 15 जून, 2026 को ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह पर हमला करने में सक्षम क्रूज मिसाइल 'LRLACM' का सफल उड़ान परीक्षण किया।
ब्रिक्स स्पेस एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक : 'ब्रिक्स स्पेस इकोनॉमी' का प्रस्ताव (BRICS Heads of Space Agencies Meeting : pitches 'BRICS Space Economy )
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका तथा संयुक्त अरब अमीरात सहित ब्रिक्स सदस्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों की दो दिवसीय बैठक
कतार से लेकर क्यूआर कोड तक : भारत का डिजिटल भुगतान क्रांति (From Queues to QR Codes – India’s Digital Payment Revolution )
भारत का डिजिटल भुगतान प्रणाली : प्रत्येक भारतीय के लिए तेज़, सरल और अधिक समावेशी लेन-देन
गगन : भारत के आसमान में सटीकता के साथ मार्ग-निर्देशन (GAGAN : Navigating India’s Skies with Precision)
GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) भारत की स्वदेशी Satellite Based Augmentation System (SBAS) है । इसे इसरो (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है ।
VB–G RAM G के तहत संशोधित मजदूरी दरें (Revised wage rates under the VB-G RAM G )
भारत सरकार ने विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [ VB–G RAM G ] अधिनियम, 2025 के तहत संशोधित मजदूरी दरों की अधिसूचना जारी की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू है ।
डिजिटल इंडिया भाषिणी और काठमांडू यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू (MoU between Digital India Bhashini and Kathmandu University )
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (DIBD) ने भारत तथा नेपाल में भाषा एआई, बहुभाषी डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और समावेशी डिजिटल पारितंत्रों को आगे बढ़ाने के लिए एक सहयोगात्मक ढांचा स्थापित करने हेतु नेपाल की काठमांडू यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DPI-AI) के साथ एक MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं ।
SHE-LEAPS : लखपति दीदियों के लिए डिजिटल सशक्तिकरण ( Digital Empowerment for Lakhpati Didis )
SHE-LEAPS एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे 29 जून 2026 को लॉन्च किया गया था । इसका मकसद उद्यमिता, आजीविका के अवसर पैदा करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देकर स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना है ।
ई-सरस : बढ़ता बाजार, ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण (eSARAS : Expanding Markets, Empowering Rural Women)
eSARAS (SARAS आजीविका), ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) का आधिकारिक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म है ।
नक्सल मुक्त भारत : एक ऐतिहासिक उपलब्धि (Naxal-Free India : A Historic Achievement )
31 मार्च 2026 को भारत ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया। लगभग छह दशकों की हिंसा के बाद, देश प्रभावी रूप से वामपंथी उग्रवाद (LWE) के चंगुल से मुक्त हो गया। यह सफलता पिछले 12 वर्षों में सरकार द्वारा अपनाई गई व्यापक और समन्वित रणनीति का परिणाम है, जो मुख्य रूप से तीन स्तंभों—विश्वास, निर्माण और जन कल्याण पर आधारित थी।
थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष 2011-12 में संशोधन : अब आधार वर्ष 2022-23 (Base Year of Wholesale Price Index ( WPI ) Revised from 2011–12 to 2022–23
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 . “ Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग) ”
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां आयोजन 21 जून 2026 को मनाया मनाया गयाऔर इस बार मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कोलकाता द्वारा किया गया था। इस वर्ष की थीम, “ Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग) ” है जो विश्व भर में जीवन भर स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने पर ध्यान देने पर जोर देती है।
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़कर 37
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़कर 37. सर्वोच्च न्यायालय में पांच नए न्यायाधीश.