Current Affairs

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 . “ Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग) ”

A
Abhishal Prakashan
Publisher • Published Jul 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

“ Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां आयोजन 21 जून 2026 को मनाया मनाया गयाऔर इस बार मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कोलकाता द्वारा किया गया था। इस वर्ष की थीम, “ Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग) ” है जो विश्व भर में जीवन भर स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने पर ध्यान देने पर जोर देती है। जैसे-जैसे दुनिया भर में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है और गैर-संचारी रोग व जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, ध्यान केवल जीवन के साल बढ़ाने से हटकर स्वस्थ रहने की अवधि, जीवन की गुणवत्ता और समग्र कल्याणको बेहतर बनाने पर केंद्रित हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की शुरुआत 2015 में हुई। तब से अब तक यह संयुक्तराष्ट्र प्राधिकृत सालाना आयोजन से बढ़ कर दुनिया के सबसे बड़े सहभागी आरोग्य आंदोलनों में से एक बन गया है। यह साझा योगाभ्यास के जरिए विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों के लाखों लोगों को एकजुट करता है ।

संयुक्तराष्ट्र ने इसके सार्वभौमिक आकर्षण और लाभों को मान्यता देते हुए 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। इस संबंध में प्रस्ताव माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्तराष्ट्र के 69वें अधिवेशन में पेश किया । इस प्रस्ताव का 175 सदस्य देशों ने समर्थन किया । पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY)21 जून 2015 को मनाया गया । यूनेस्को ने 2016 में योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की अपनी प्रतिनिधि सूची में शामिल किया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून 2026 कोपश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऐतिहासिक रेड रोड पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह में भाग लिया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) की थीम के तहत राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व करते हुए, उन्होंने हजारों प्रतिभागियों के साथ 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' का अभ्यास किया, जबकि भारत और दुनिया भर के लाखों लोग ऑनलाइन माध्यम से इस समारोह में शामिल हुए ।

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर "स्वस्थ आयु के लिए योग " विषय के तहत विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित किया । नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के कार्यक्रम में निवारक स्वास्थ्य देखभाल, पूर्ण तंदुरूस्ती और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में योग और आयुर्वेद की भूमिका रेखांकित हुई ।

Abhishal Current Law GS

By : Abhishal Prakashan , Prayagraj