From Queues to QR Codes – India’s Digital Payment Revolution (कतार से लेकर क्यूआर कोड तक : भारत की भुगतान क्रांति)#जेएएम ट्रिनिटी(JAM Trinity)
Abhishal
Current Law GS
By : Abhishal Prakashan , Prayagraj
कतार से लेकर क्यूआर कोड तक : भारत की भुगतान क्रांति
( From Queues to QR Codes – India’s Digital Payment Revolution )
(प्रत्येक भारतीय के लिए तेज़, सरल और अधिक समावेशी लेन-देन)
कुछ समय पहले तक, एक साधारण वित्तीय लेन-देन के लिए समय, मेहनत और धैर्य जरूरी होता था। बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। पैसे भेजने के लिए बैंक जाना, फॉर्म भरना और पुष्टि के लिए कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था। भारत में उन लाखों लोगों के लिए जिनके पास बैंकिंग सुविधा नहीं थी, इसका मतलब था वित्तीय प्रणाली से बाहर रहना। हालांकि, ऐसा भारत अब अतीत बन चुका है।
भारत की वित्तीय यात्रा सदियों में विकसित हुई है—वस्तु विनिमय प्रणाली और कौड़ी सीप से लेकर सिक्कों, कागज़ी मुद्रा और चेक तक। अपने आधुनिक इतिहास के अधिकांश समय, लेन-देन का प्रमुख माध्यम नकदी बना रहा। हालांकि चेक और डिमांड ड्राफ्ट ने भुगतान को औपचारिक रूप दिया, वे धीमे थे और केवल सीमित वर्ग तक ही सुलभ थे। बैंकिंग ढांचा मुख्यतः शहरी क्षेत्रों तक सीमित थी, जिससे ग्रामीण और दूरदराज़ की आबादी वंचित रह गई।
2000 के शुरुआती दशक ने भुगतान प्रणाली में डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत की। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2004 में रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और 2010 में इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) जैसी प्रणालियाँ शुरू कीं, जिससे तेज़ और चौबीस घंटे धन का हस्तांतरण संभव हुआ। ये महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ थीं, लेकिन इनकी पहुँच मुख्यतः उन्हीं लोगों तक सीमित रही जो पहले से ही बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा थे, और अभी भी अनेक लोगों के लिए औपचारिक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सीमित रही।
भारत की एक बड़ी आबादी औपचारिक वित्तीय प्रणाली से बाहर रही—उनकी ऋण, बीमा या सुरक्षित बचत जैसी सुविधाओं तक पहुंच नहीं थी। एक स्केलेबल, समावेशी और रियल-टाइम डिजिटल ढांचे की कमी का मतलब था कि आर्थिक विकास के लाभ सभी तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहे थे। एक परिवर्तनकारी बदलाव की आवश्यकता स्पष्ट थी, और इसी आवश्यकता ने भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति की नींव रखी।
जेएएम ट्रिनिटी(JAM Trinity): डिजिटल बैंकिंग के लिए एक संरचनात्मक बदलाव
भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति एक मजबूत आधारभूत संरचना पर टिकी है, जिसमें तीन प्रमुख स्तंभ शामिल हैं—
प्रधान मंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana),
आधार(Aadhaar (digital identity), और
मोबाइल कनेक्टिविटी(mobile connectivity)
इन्हें सामूहिक रूप से जेएएम ट्रिनिटी कहा जाता है। प्रत्येक स्तंभ का अपना अलग उद्देश्य है, लेकिन साथ मिलकर इन्होंने लीकेज को कम करके, औपचारिक बैंकिंग में भरोसा बढ़ाकर, और नागरिकों को डिजिटल सेवाओं से जुड़ने के लिए तैयार करके वित्तीय इकोसिस्टम को मजबूत किया है।
“जेएएम ट्रिनिटी ने हमारी बैंकिंग प्रणाली को पूरी तरह एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है।”
प्रधान मंत्री जन-धन योजना ने बड़े पैमाने पर शून्य-बैलेंस खाते खुलवाने के माध्यम से लाखों लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है, जिससे सबसे वंचित वर्ग भी वित्तीय रूप से जुड़ सका है। आधार ने एक विश्वसनीय डिजिटल पहचान प्रदान करके इस बुनियाद को और मजबूत किया है, जिससे बेरोकटोक सेवाएं प्रदान करने का सटीक लक्ष्य और निर्बाध वितरण संभव हुआ है। इन दोनों के पूरक के रूप में, मोबाइल कनेक्टिविटी और इंटरनेट पहुंच के तेज़ी से विस्तार ने नागरिकों को संचार, प्रमाणीकरण और लेन-देन के लिए एक सुविधाजनक और रियल-टाइम माध्यम प्रदान किया है।
इस एकीकृत ढांचे को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से पूर्ण रूप मिला, जिसने सरकारी लाभों को सीधे बैंक खातों में पहुँचाने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। बिचौलियों को कम करके और पारदर्शिता बढ़ाकर, डीबीटी ने दक्षता में सुधार किया है और साथ ही डिजिटल प्रणालियों में विश्वास भी मजबूत किया है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह परिवर्तन केवल पहुंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सहभागिता को भी सक्षम बनाया है। जैसे-जैसे नागरिक डीबीटी से जुड़े, वे डिजिटल वित्तीय लेन-देन के प्रति अधिक परिचित होते गए, जिससे यूनीफाइट पेमेन्ट्स इंटरफेस (UPI) जैसे प्लेटफॉर्म व्यापक रूप से अपनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
यूपीआई : एक क्रांतिकारी नवाचार
2016 में, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने यूनीफाइट पेमेन्ट्स इंटरफेस (UPI) की शुरूआत की—एक ऐसी प्रणाली जिसने भारत में पैसे के लेन-देन के तरीके को मूल रूप से सरल बना दिया। अपने मूल में, यूपीआई किसी भी बैंक खाते को एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से दूसरे खाते से जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे विस्तृत बैंकिंग जानकारी साझा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
अब न तो खाता नंबर याद रखने की जरूरत है और न ही जटिल विवरण भरने की। यह प्रणाली खाता संख्या और IFSC कोड जैसे जटिल इनपुट को एक आसान इंटरफ़ेस से बदल देती है। उपयोगकर्ताओं को केवल एक मोबाइल नंबर, एक यूपीआई आईडी और सुरक्षित प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है, जिससे वे तुरंत धन हस्तांतरण कर सकते हैं। लेन-देन रियल-टाइम में होते हैं, 24×7 उपलब्ध रहते हैं, और विभिन्न बैंकों व ऐप्स के बीच सहज रूप से काम करते हैं।
यह पारस्परिकता ही यूपीआई के तेज़ विस्तार का मुख्य कारण रही है। 2021 में 216 बैंकों से बढ़कर जनवरी 2026 तक 691 बैंकों तक पहुँचते हुए, यह एक एकीकृत भुगतान संरचना बन गई है, जहाँ उपयोगकर्ता अपने किसी भी बैंक या प्लेटफॉर्म से आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। इसके साथ ही, इसकी कम लागत वाली संरचना ने व्यक्तियों और व्यापारियों दोनों के लिए बाधाओं को कम किया है और बैंकों व फिनटेक कंपनियों के बीच नवाचार को बढ़ावा दिया है।
जैसे-जैसे यूपीआई का विस्तार हुआ, इसका प्रभाव केवल भुगतान की सुविधा तक सीमित नहीं रहा। इसने व्यक्तियों, छोटे व्यवसायों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की वित्तीय प्रणाली में भागीदारी के तरीके को बदलना शुरू कर दिया। डिजिटल लेन-देन अधिक सुलभ, विश्वसनीय और विभिन्न क्षेत्रों व आय वर्गों में व्यापक रूप से अपनाए जाने लगे।
यूपीआई केवल भुगतान को सरल बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने वित्तीय प्रणाली में भागीदारी के स्वरूप को भी बदल दिया है। त्वरित और कम लागत वाले लेन-देन को सक्षम बनाकर, इसने नकदी पर निर्भरता को कम किया है, दक्षता बढ़ाई है और लाखों लोगों के लिए औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच खोली है। छोटे व्यापारियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ऋण, बीमा और बचत के नए अवसर उत्पन्न हुए हैं।
इसकी असली कहानी लेन-देन की संख्या में नहीं, बल्कि यह है कि लेन-देन कौन कर रहा है। ऑटो-रिक्शा चालक अब क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं। गांवों की मंडियों में लेन-देन तुरंत निपटाए जा रहे हैं। सड़क किनारे विक्रेताओं को अब छुट्टे पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती। एक घरेलू कामगार भी एक साधारण स्मार्टफोन की मदद से कुछ ही सेकंड में राज्यों के बीच पैसे भेज सकता है। इस प्रणाली में शहरी और ग्रामीण, औपचारिक और अनौपचारिक के बीच की खाई धीरे-धीरे खत्म हो रही है—जो वित्तीय समावेशन की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है।
साथ ही यूपीआई अब एक व्यापक वित्तीय प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है। यूपीआई लाइट तेज़ और छोटे मूल्य के भुगतानों को आसान बनाता है, जबकि यूपीआई ऑटो पे उपयोगिता बिलों और सब्सक्रिप्शन जैसे आवर्ती खर्चों को सरल और स्वचालित करता है। यूपीआई पर क्रेडिट की सुविधा इसके दायरे को और आगे बढ़ाती है, जिससे पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइनों तक पहुंच संभव होती है। इस मजबूत अवसंरचना के आधार पर, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियाँ ऋण प्रदान कर रही हैं, पुनर्भुगतान को सक्षम बना रही हैं और जरूरतों के अनुरूप वित्तीय उत्पाद पेश कर रही हैं—जिससे पूरे देश में औपचारिक वित्तीय सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है।
डिजिटल भुगतान: पहुंच, दक्षता, सुरक्षा और विश्वास बढ़ाना
इस विस्तारित इकोसिस्टम के आधार पर, यूपीआई अब देश की रोज़मर्रा की आर्थिक संरचना का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। जिसे कभी सिर्फ सहूलियत समझा जाता था, वह अब एक विश्वसनीय प्रणाली बन गया है, जो व्यक्तियों, व्यवसायों और वित्तीय संस्थानों—सभी की मदद करता है।
उपयोगकर्ताओं के लिए, इसका अनुभव सरलता और विश्वास से परिभाषित होता है। लेन-देन कभी भी, कहीं से भी, एक ही एप्लिकेशन के माध्यम से किए जा सकते हैं, जो कई बैंक खातों से जुड़ा होता है। संवेदनशील बैंकिंग जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं होती, और अंतर्निहित सुरक्षा उपाय यह सुनिश्चित करते हैं कि भुगतान सुरक्षित रहें। ऐप्स के भीतर उपलब्ध सहायता सुविधाएँ शिकायत निवारण को भी आसान बनाती हैं, जिससे यह प्रणाली पहली बार उपयोग करने वालों के लिए भी सुलभ हो जाती है।
डिजिटल भुगतान में विश्वास को और मजबूत करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल भुगतान लेन-देन के लिए उन्नत प्रमाणीकरण तंत्र लागू किए हैं। दो-स्तरीय प्रमाणीकरण का यह प्रावधान सुनिश्चित करता है कि हर लेन-देन कई स्तरों पर सत्यापित हो—जैसे पिन, बायोमेट्रिक्स या सुरक्षित टोकन के साथ ओटीपी। इससे धोखाधड़ी के जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
व्यापारियों के लिए, यह नकदी संभालने की आवश्यकता के बिना तेज़ और कुशल तरीके से भुगतान प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। इससे व्यवसायों को व्यापक ग्राहक आधार तक पहुंचने में मदद मिलती है, खासकर उन ग्राहकों तक जो कार्ड या नकद के बजाय मोबाइल-आधारित भुगतान को प्राथमिकता देते हैं। चाहे छोटे दुकानों में हो, सड़क बाज़ारों में या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर—लेन-देन तुरंत पूरे होते हैं, जिससे देरी और नकदी प्रबंधन या रिटर्न जैसी परिचालन चुनौतियाँ कम होती हैं।
बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए, यह मौजूदा प्रणालियों का उपयोग करते हुए सुरक्षित और रियल-टाइम लेन-देन को सक्षम बनाकर सेवा वितरण को बेहतर बनाता है। यह बड़े पैमाने पर व्यक्ति-से-व्यक्ति और व्यापारी भुगतानों का समर्थन करता है, साथ ही मजबूत सुरक्षा उपायों को बनाए रखते हुए दक्षता में सुधार करता है और औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करता है।
भारत का नवाचार: विश्व पर प्रभाव बनाता हुआ
भारत का डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम न केवल घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक आदर्श मॉडल के रूप में भी उभरा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक जैसे संस्थानों ने इसकी व्यापकता, दक्षता और समावेशिता को सराहा है।
वैश्विक नेताओं, जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों ने भी भारत की इस उपलब्धि पर गौर किया है कि यूपीआई के माध्यम से हर महीने 20 अरब से अधिक लेन-देन किए जाते हैं—जो किसी भी अन्य रियल-टाइम भुगतान प्रणाली के मुकाबले बेजोड़ है।
यूपीआई अब राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़ चुका है और संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, भुटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर सहित कई देशों में चल रहा है या उनकी भुगतान प्रणालियों से जुड़ा हुआ है। यह बढ़ता हुआ अंतरराष्ट्रीय विस्तार सीमा-पार लेन-देन को आसान बना रहा है, रकम भेजने में मदद कर रहा है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए वैश्विक फिनटेक परिदृश्य में भारत की भूमिका को और मजबूत कर रहा है।
यूपीआई : भारत में वित्तीय लेन-देन के लिए एक वरदान
यूपीआई ने वित्तीय रूप से जुड़े और वंचित वर्गों के बीच की खाई को समाप्त कर दिया है। आज ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत भी महानगरों की तरह ही तेज़ी और सहजता से लेन-देन कर रहा है।
एक स्वदेशी प्रणाली, जिसे एक दशक से भी कम समय में विकसित किया गया, आज विश्व में अग्रणी बन चुकी है। जो पहल कभी बैंकिंग से वंचित लोगों को जोड़ने के लिए शुरू हुई थी, वह अब रियल-टाइम भुगतान के लिए वैश्विक मानक बन गई है। कतारों से क्यूआर कोड तक की यह यात्रा समावेशी नवाचार की शक्ति को दर्शाती है।
यूपीआई केवल एक भुगतान प्रणाली नहीं है; यह लोगों का मंच है। इसने वित्तीय लेन-देन को तेज़, सरल, पारदर्शी और वास्तव में समावेशी बना दिया है। ऐसा करते हुए, इसने न केवल यह बदला है कि भारत कैसे भुगतान कर रहा है, बल्कि यह भी कि भारत कैसे आगे बढ़ रहा है ।
Blogger : https://abhishalcurrentlawgs.blogspot.com
Note : प्रकाशित सामग्री भारत सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा प्रकाशित अधिसूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। यह UPSC/ UPPSC/ BPSC/ MPPSC/ RPSC/ JPSC/UKPSC के प्रतियोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी है ।
Abhishal
Current Law GS
By : Abhishal Prakashan , Prayagraj
Abhishal
Current Law GS
By : Abhishal Prakashan , Prayagraj
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
IN BRIEF
XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
कतार से लेकर क्यूआर कोड तक : भारत की भुगतान क्रांति
From Queues to QR Codes – India’s Digital Payment Revolutio
भारत ने पिछले एक दशक में डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। पहले जहाँ बिल जमा करने, पैसे भेजने और बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था, वहीं आज मोबाइल और क्यूआर कोड के माध्यम से कुछ ही सेकंड में लेन-देन संभव हो गया है। यह परिवर्तन केवल तकनीकी नहीं, बल्कि वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ी क्रांति है।
भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति की मजबूत नींव जेएएम (JAM) ट्रिनिटी पर आधारित है, जिसमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आधार और मोबाइल कनेक्टिविटी शामिल हैं। जन-धन योजना ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा, आधार ने सुरक्षित डिजिटल पहचान प्रदान की और मोबाइल व इंटरनेट ने डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित की। इन तीनों के समन्वय से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) सफल हुआ, जिससे सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँची और भ्रष्टाचार तथा बिचौलियों की भूमिका कम हुई।
इस आधार पर वर्ष 2016 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) शुरू किया, जिसने डिजिटल भुगतान प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया। यूपीआई के माध्यम से केवल मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी की सहायता से 24×7, रियल-टाइम और सुरक्षित धन हस्तांतरण संभव हो गया। इसमें बैंक खाता संख्या या IFSC कोड याद रखने की आवश्यकता नहीं रहती। इसकी सबसे बड़ी विशेषता विभिन्न बैंकों और ऐप्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी है, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी प्लेटफॉर्म से आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
यूपीआई का प्रभाव केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा। आज छोटे दुकानदार, ऑटो-रिक्शा चालक, सड़क विक्रेता, किसान और ग्रामीण नागरिक भी क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं। इससे नकदी पर निर्भरता घटी है और छोटे व्यापारियों के लिए ऋण, बीमा तथा बचत जैसी औपचारिक वित्तीय सेवाओं के नए अवसर खुले हैं। यूपीआई लाइट, यूपीआई ऑटोपे और यूपीआई पर क्रेडिट जैसी सुविधाओं ने इसकी उपयोगिता को और बढ़ाया है।
डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल 2026 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उन्नत दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication) लागू किया है, जिससे पिन, ओटीपी, बायोमेट्रिक आदि के माध्यम से लेन-देन अधिक सुरक्षित हो गए हैं। इससे उपयोगकर्ताओं का डिजिटल भुगतान पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल अब वैश्विक स्तर पर भी सराहा जा रहा है। आईएमएफ (IMF) और विश्व बैंक ने इसे वित्तीय समावेशन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। वर्तमान में यूपीआई संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर सहित कई देशों में संचालित है या उनकी भुगतान प्रणालियों से जुड़ा हुआ है। इससे सीमा-पार भुगतान और प्रेषण (Remittance) भी सरल हो रहे हैं।
निष्कर्षतः, यूपीआई केवल एक भुगतान प्रणाली नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार बन चुका है। इसने वित्तीय सेवाओं को तेज़, सुरक्षित, पारदर्शी और समावेशी बनाकर करोड़ों लोगों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ा है। कतारों से क्यूआर कोड तक की यह यात्रा भारत की नवाचार क्षमता और समावेशी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
From Queues to QR Codes – India’s Digital Payment Revolution
India has witnessed a remarkable transformation in its payment ecosystem over the last decade. Earlier, people had to stand in long queues to pay bills, visit banks to transfer money, and wait several days for transactions to be completed. Millions of people, especially in rural areas, remained outside the formal banking system. Today, digital payment platforms have made financial transactions fast, simple, secure, and accessible to almost every citizen. This shift has not only modernized payments but has also promoted financial inclusion and economic growth.
The foundation of India’s digital payment revolution is the JAM Trinity, which consists of Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY), Aadhaar, and Mobile Connectivity. The Jan Dhan Yojana brought millions of unbanked citizens into the formal banking system by opening zero-balance bank accounts. Aadhaar provided a reliable digital identity, enabling accurate authentication and targeted delivery of services. Rapid growth in mobile phone and internet penetration made digital banking and online transactions easily accessible across the country.
These three pillars were strengthened through the Direct Benefit Transfer (DBT) system, which allows government subsidies and welfare benefits to be transferred directly into beneficiaries’ bank accounts. This reduced corruption, eliminated intermediaries, improved transparency, and increased public trust in digital financial systems. As citizens became familiar with digital banking through DBT, they were better prepared to adopt advanced digital payment platforms.
A major milestone came in 2016, when the National Payments Corporation of India (NPCI) launched the Unified Payments Interface (UPI). UPI revolutionized digital payments by enabling instant, real-time money transfers between bank accounts using a simple mobile number or UPI ID instead of lengthy account details and IFSC codes. The platform operates 24×7, supports transactions across different banks and payment apps, and provides a seamless and user-friendly experience.
The success of UPI lies in its interoperability, low transaction costs, and ease of use. By January 2026, the number of banks connected to UPI had grown from 216 in 2021 to 691, making it one of the world's largest real-time payment networks. It has significantly reduced dependence on cash and expanded access to formal financial services such as credit, insurance, and savings.
UPI has transformed everyday life across India. Small shopkeepers, street vendors, auto-rickshaw drivers, farmers, and domestic workers now accept and make payments through QR codes. Rural markets have adopted instant digital payments, reducing the need for cash and eliminating the problem of carrying change. Additional innovations such as UPI Lite, UPI AutoPay, and Credit on UPI have further enhanced convenience by enabling small-value payments, recurring bill payments, and access to pre-approved credit.
To strengthen digital payment security, the Reserve Bank of India (RBI) introduced enhanced two-factor authentication from 1 April 2026, using PINs, OTPs, biometrics, and secure tokens. These measures have significantly reduced fraud risks and increased user confidence in digital transactions.
India’s digital payment model has also gained global recognition. Organizations such as the International Monetary Fund (IMF) and the World Bank have praised its efficiency, inclusiveness, and scalability. UPI has expanded internationally and is now operational or linked with payment systems in countries including the United Arab Emirates, Singapore, Bhutan, Nepal, Sri Lanka, France, Mauritius, and Qatar, making cross-border payments easier.
In conclusion, UPI is much more than a payment system; it is a powerful tool for financial inclusion and digital transformation. By making transactions faster, safer, more transparent, and affordable, it has connected millions of people to the formal economy and established India as a global leader in digital payments. The journey from standing in queues to scanning QR codes reflects India’s innovation-driven and inclusive approach to economic development.
पूरा लेख पढ़ने के लिए अभिशाल प्रकाशन के ब्लॉग पर जाएं
Blogger : https://abhishalcurrentlawgs.blogspot.com
Note : प्रकाशित सामग्री भारत सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा प्रकाशित अधिसूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। यह UPSC/ UPPSC/ BPSC/ MPPSC/ RPSC/ JPSC/UKPSC के प्रतियोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी है ।
Abhishal
Current Law GS
By : Abhishal Prakashan , Prayagraj