Daily Current Affairs

LokOS : A Digital Backbone for Rural Livelihoods

A
Abhishal Prakashan
Editor-in-Chief • Published Jul 4, 2026

लोकओएस : ग्रामीण आजीविका का डिजिटल आधार

LokOS: A Digital Backbone for Rural Livelihoods

~~~~~

लोकओएस (Lok=People, OS = Operating System), दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं सामुदायिक आधारित संगठनों (CBOs) का पूर्ण डिजिटलीकरण कर ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना है । यह वेब एवं मोबाइल आधारित प्लेटफॉर्म सदस्य विवरण, बचत, ऋण, ऋण पुनर्भुगतान, वित्तीय लेनदेन तथा आजीविका संबंधी गतिविधियों के प्रबंधन को सरल बनाता है और पारंपरिक मैनुअल अभिलेखों की जगह पारदर्शी डिजिटल प्रणाली उपलब्ध कराता है ।

लोकओएस वास्तविक समय (Real-Time) में वित्तीय लेनदेन की निगरानी, जवाबदेही बढ़ाने तथा स्वयं सहायता समूहों के लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के वार्षिक लेनदेन के कुशल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसकी वेब एवं मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को गाँव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सुचारु संचालन की सुविधा मिलती है ।

इस प्लेटफॉर्म का एक महत्वपूर्ण विस्तार SHE-LEAPS ( Self-Help Entrepreneur–Livelihoods and Enterprise Application for Prosperity and Sustainability ) है, जिसे 29 जून 2026 को लॉन्च किया गया। यह ग्रामीण महिला उद्यमियों को उद्यम स्थापना, व्यवसाय प्रबंधन तथा प्रदर्शन निगरानी के लिए डिजिटल सुविधाएँ प्रदान करता है तथा कृषि एवं गैर-कृषि दोनों प्रकार के उद्यमों को समर्थन देता है ।

वर्तमान में लोकओएस (LokOS ) 34 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों, 762 जिलों, 7,241 विकास खंडों, 2.57 लाख ग्राम पंचायतों तथा 5.92 लाख गाँवों में संचालित है । यह 94.16 लाख स्वयं सहायता समूहों के 10.03 करोड़ से अधिक सदस्यों को डिजिटल रूप से जोड़ता है तथा रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और कम्युनिटी एंटरप्राइज फंड के माध्यम से वित्तीय सहायता का प्रबंधन करता है ।

लोकओएस 'लखपति दीदी' पहल को भी डिजिटल ट्रैकिंग एवं 18.50 करोड़ डिजिटल आजीविका रजिस्टर (DAR) के माध्यम से सशक्त बनाता है ।

------0-----

LokOS : A Digital Backbone for Rural Livelihoods

~~~~~

LokOS (Lok=People, OS= Operating System) is a digital platform developed under the Deendayal Antyodaya Yojana–National Rural Livelihoods Mission (DAY-NRLM) to strengthen rural livelihoods through end-to-end digitization of Self-Help Groups (SHGs) and Community-Based Organizations (CBOs). The web and mobile-based platform simplifies the management of member records, savings, loans, repayments, financial transactions, and livelihood activities, replacing manual record-keeping with transparent digital systems.

LokOS enhances governance by enabling real-time transaction tracking, improving accountability, and efficiently managing nearly ₹2 lakh crore worth of annual financial transactions within the SHG network.The platform supports administrators and field workers through dedicated web and mobile applications, ensuring seamless operations from the village to the national level.

A major addition to the platform is SHE-LEAPS (Self-Help Entrepreneur–Livelihoods and Enterprise Application for Prosperity and Sustainability), launched on 29 June 2026. It empowers rural women entrepreneurs by providing digital tools for enterprise creation, business management, and performance monitoring across farm and non-farm sectors.

LokOS currently operates across 34 States and Union Territories, covering 762 districts, 7,241 blocks, 2.57 lakh Gram Panchayats, and 5.92 lakh villages. It digitally connects 94.16 lakh SHGs with over 10.03 crore members, while supporting financial assistance through Revolving, Community Investment, and Enterprise Funds.

The platform also strengthens the Lakhpati Didi initiative by digitally tracking beneficiaries and maintaining 18.50 crore Digital Aajeevika Registers. [04072026]

------0-----

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com