Environment Law

VOLUME IV:TOPICS - Ayushman Bharat Digital Mission: Backbone of Digital Healthcare // MoU between ICAR and Seychelles

A
Abhishal Prakashan
Editor-in-Chief • Published Jul 7, 2026

Abhishal

Current Law GS

( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams )

VOLUMEIV :TOPICS

~~~~~

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

( Ayushman Bharat Digital Mission )

~

आईसीएआर और सेशेल्स बीच समझौता

( MoU between ICARandSeychelles )

~~~~~

Abhishal Prakashan, Prayagraj

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

~~~~~

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन : Ayushman Bharat Digital Mission

( डिजिटल स्वास्थ्य का आधार : Backbone of Digital Healthcare )

~~~~~

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश में एक सुरक्षित, एकीकृत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र (Digital Health Ecosystem) का निर्माण करना है । सितंबर 2021 में प्रारंभ किए गए इस मिशन ने भारत को विश्व के सबसे बड़े डिजिटल स्वास्थ्य नेटवर्कों में शामिल कर दिया है । मई 2026 तक 93 करोड़ से अधिक आभा (ABHA) खातों से 104 करोड़ से अधिक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़े जा चुके हैं ।

एबीडीएम(ABDM) का मुख्य आधार आभा (Ayushman Bharat Health Account) है, जो प्रत्येक नागरिक को 14 अंकों की एक विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान प्रदान करता है । इसके माध्यम से व्यक्ति अपने सभी मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में संग्रहीत कर सकता है तथा अपनी सहमति से देश के किसी भी एबीडीएम (ABDM)- सक्षम अस्पताल, डॉक्टर, लैब या बीमा कंपनी के साथ साझा कर सकता है । इससे कागजी दस्तावेजों की आवश्यकता कम होती है और उपचार की प्रक्रिया अधिक तेज, सरल तथा पारदर्शी बनती है।

मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य व्यावसायिक पंजीयन (HPR), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (HFR) तथा यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI) जैसी व्यवस्थाएँ विकसित की गई हैं । इनके माध्यम से देश के डॉक्टरों, अस्पतालों, क्लीनिकों, लैब और फार्मेसियों को एक साझा डिजिटल मंच पर जोड़ा गया है।

‘आरोग्य सेतु’2.0 को 29 जून, 2026 को एबीडीएम(ABDM) के तहत एक नए रूप और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य एप्लिकेशन के रूप में शुरू किया गया था । एबीडीएम के अंतर्गत विकसित आरोग्य सेतु 2.0 नागरिकों के लिए एक व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य ऐप के रूप में कार्य करता है । यह ऐप आभा आईडी बनाने, स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्रबंधित करने, अस्पतालों में ‘स्कैन एंड रजिस्टर’ सुविधा, बीमा संबंधी जानकारी देखने, रक्त की उपलब्धता खोजने, टेली-कंसल्टेशन प्राप्त करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वास्थ्य विश्लेषण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है ।

एबीडीएम(ABDM) में गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है । मरीजों का स्वास्थ्य डेटा किसी केंद्रीय सर्वर पर संग्रहीत नहीं होता, बल्कि संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था के पास सुरक्षित रहता है। रिकॉर्ड केवल मरीज की स्पष्ट सहमति से ही साझा किए जाते हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी, कुशल और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह मिशन डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड, बेहतर सेवा वितरण, तेज बीमा दावों और सुरक्षित डेटा प्रबंधन के माध्यम से "सबके लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा" को साकार करने की दिशा में योगदान दे रहा है ।

-------------------------0----------------------------

Ayushman Bharat Digital Mission: Backbone of Digital Healthcare

~~~~~

Launch & Objective :

Launched by the Government of India in September 2021 to create a unified digital health ecosystem.

To provide secure, accessible, efficient, and citizen-centric digital healthcare services across India.

Every citizen receives a 14-digit Ayushman Bharat Health Account (ABHA) for storing and sharing digital health records with consent.

As of May 2026, over 93 crore ABHA accounts have been linked with 104 crore+ digital health records.

Key Points:

~ ABHA (Digital Health ID)

~ Healthcare Professionals Registry (HPR)

~ Health Facility Registry (HFR)

~ Unified Health Interface (UHI)

~ National Health Claims Exchange (NHCX)

Aarogya Setu 2.0:

Offers ABHA creation, digital health records, appointment booking, teleconsultation, AI-based health insights, and emergency services.

Scan,Share Service & Benefits:

QR-code-based OPD registration reduces hospital waiting time from about one hour to 2–5 minutes.

Paperless records, faster diagnosis, seamless healthcare access, quicker insurance claim settlement, and improved continuity of care. Health records remain with the originating healthcare provider and are shared only with patient consent. Anonymous health data supports disease surveillance, public health planning, and AI-driven healthcare innovation.

Significance: Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) is one of the world's largest digital public health infrastructures, strengthening Universal Health Coverage (UHC) and advancing Digital India.Source:06072026PIB

-------------------------0----------------------------©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com


आईसीएआर और सेशेल्स बीच समझौता : MoU between ICARandSeychelles

~~~~~

प्रधानमंत्री की सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और सेशेल्स गणराज्य के मत्स्य पालन, कृषि और नीली अर्थव्यवस्था मंत्रालय के कृषि विभाग ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

दोनों देशों के बीच कृषि अनुसंधान, शिक्षा, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों के आदान-प्रदान और उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रणालियों को साझा करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।

समझौते को क्रियान्वित करने के लिए, दोनों पक्षों ने पांच वर्षीय कार्य योजना (2026-2031)पर भी हस्ताक्षर किए। कार्य योजना में जलवायु-अनुकूल कृषि, बागवानी, फसलोत्तर प्रबंधन, पशुधन विकास और टिकाऊ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस सहयोग का उद्देश्य संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, कृषि उत्पादकता में सुधार करना, तकनीकी क्षमता का निर्माण करना और जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसी उभरती चुनौतियों का समाधान करते हुए सतत कृषि विकास को समर्थन देना है।

आईसीएआर विश्वभर के साझेदार संस्थानों के साथ 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर के माध्यम से भारत की वैश्विक कृषि साझेदारी का निरंतर विस्तार कर रहा है। सेशेल्स के साथ समझौता ज्ञापन ग्लोबल साउथ के साथ भारत की सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सतत कृषि, नवाचार और वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

MoU between ICARandSeychelles

~~~~~

MoU Signed:

ICAR (India) and the Agriculture Department of Seychelles signed an MoU during the Prime Minister's official visit to Seychelles.

Objective:

Strengthen bilateral cooperation in agricultural research, education, capacity building, and technology transfer.

Collaboration Areas:

Promote joint research programmes, exchange of scientists, researchers, and students, and share advanced agricultural technologies and best practices.

Work Plan: A five-year Work Plan (2026–2031) was adopted to implement the agreement.

Focus Areas:

~ Climate-smart agriculture;

~ Horticulture;

~ Livestock development;

~ Post-harvest management;

~ Sustainable food and nutritional security;

Expected Outcomes:

Improve agricultural productivity, strengthen institutional linkages, enhance technical capacity, and address climate change and food security challenges.

Significance:

Reinforces India–Seychelles agricultural cooperation and expands ICAR's global partnerships. ICAR has signed over 100 international MoUs, reflecting India's commitment to sustainable agriculture, innovation, and stronger engagement with the Global South. Source:01072026PIB

-------------------------0----------------------------©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

Abhishal

Current Law GS

( Useful for CSE , State CSE , Judicial Exam & Other Exams )

By : Abhishal Prakashan , Prayagraj

पूरा लेख पढ़ने के लिए अभिशाल प्रकाशन के ब्लॉग पर जाएं -

Blogger : https://abhishalcurrentlawgs.blogspot.com

Note : प्रकाशित सामग्री UPSC/ UPPSC/ BPSC/ MPPSC/ RPSC/ JPSC/UKPSC के प्रतियोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी है ।

While every effort has been made to avoid any mistake or omission, the author, publisher and the printer do not owe any responsibility for any damage or loss to any person on account of error or omission in this publication. The Publishers will be obliged if mistakes are brought to their notice for corrections in further edition.

©abhishalcurrentlawgs.blogspot.com